Share This

कांग्रेस का आरोप— जनता की आवाज़ से बच रही सरकार, स्वास्थ्य मंत्री को ब्यौहारी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था देखने का भी समय नहीं

ब्यौहारी – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को ब्यौहारी सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, रिक्त नर्सिंग पदों तथा क्षेत्र की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।

कांग्रेस के अनुसार, पहले प्रतिनिधिमंडल गोदवाल तिराहा पर ज्ञापन सौंपने के लिए मौजूद था। बाद में प्रशासन द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में मिलने का समय निर्धारित किया गया। प्रतिनिधिमंडल निर्धारित समय पर वहां पहुंचा और काफी देर तक प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन उपमुख्यमंत्री उनसे नहीं मिले। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ ने कहा, “यदि जनता की बात सुननी ही नहीं थी, तो मिलने का समय देकर इंतजार क्यों कराया गया? क्या सरकार अब जनता के सवालों का सामना करने से भी बच रही है?”

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्यौहारी की स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पद और संसाधनों के अभाव के कारण आम लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है तथा मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य मंत्री यदि जनता की स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा करने आए प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात नहीं करते, तो इससे सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जनता इलाज मांग रही है, लेकिन सरकार जवाब देने से बचती दिखाई दे रही है।”

कांग्रेस ने मांग की है कि ब्यौहारी सिविल अस्पताल में तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, रिक्त पदों को भरा जाए तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कांग्रेस के प्रमुख सवाल

  • मिलने का समय दिए जाने के बावजूद प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात क्यों नहीं हुई?
  • क्या स्वास्थ्य मंत्री के पास जनता की स्वास्थ्य समस्याएं सुनने का समय नहीं है?
  • क्या सरकार जनता के सवालों से बचने की कोशिश कर रही है?
  • ब्यौहारी सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी कब दूर होगी?

प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, मंडलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय द्विवेदी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कोल, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष आयुष्मान ताम्रकार, पार्षद गीता कोल, जिला सचिव पुष्पेंद्र परोहा, ब्लॉक महासचिव आशीष शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता ‘बल्ली’, युवा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव सूर्य प्रकाश पाठक, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रियदर्शी तिवारी, ब्लॉक महासचिव पप्पू साकेत, अनिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनका कहना

“ब्यौहारी की जनता डॉक्टर मांग रही है, सरकार बहाने दे रही है। स्वास्थ्य मंत्री यदि जनता की आवाज़ सुनने से बचेंगे, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। अब जनता जवाब चाहती है, सिर्फ़ आश्वासन नहीं।”

सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यौहारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

Share Thisशहडोल । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य...

Read out all