Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े हुई डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पांच हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया, मैनेजर से मारपीट की और महज 15 मिनट के भीतर लाखों रुपये नकद व सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।घटना करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही हथियार लहराते हुए सभी को एक जगह बैठा दिया और कैश काउंटर व लॉकर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, करीब 20 लाख रुपये से अधिक नकदी और गिरवी रखा गया सोना लूटा गया। वारदात के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना खुद सिंगरौली पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच की समीक्षा की और सख्त निर्देश दिए कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। डीजीपी ने कहा कि “इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, पुलिस हर हाल में आरोपियों तक पहुंचेगी।”पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और आसपास के जिलों व सीमावर्ती राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी या ठोस सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।फिलहाल पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all