Share This

शहडोल जिले के थाना ब्यौहारी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2023 से फरार चल रहे गांजा तस्करी के आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 344/23 से संबंधित है, जिसमें पुलिस ने एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार से 87 किलो गांजा जब्त किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

घटना के दौरान जब्त की गई फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वाहन छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। वाहन मालिक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने वाहन का विक्रय कर दिया था।

आगे की विवेचना में पता चला कि उक्त वाहन को इमरान पिता मुबारक खान ने खरीदा था और उसी के द्वारा 87 किलो गांजा की तस्करी की गई थी। पुलिस ने बिलासपुर स्थित एक ऑटो डीलर के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाई। सतत निगरानी और सूचनाओं के आधार पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना ब्यौहारी के निरीक्षक एवं थाना प्रभारी जियाउल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। उपनिरीक्षक बालकरण प्रजापति, प्रधान आरक्षक हीरा सिंह एवं आरक्षक गंगा सागर गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लगातार तीन वर्षों की मेहनत और सजगता के बाद पुलिस को मिली इस सफलता से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

बाणसागर से दिल्ली तक कमलेश मिश्रा का गौरवपूर्ण सफर, मिली ‘विद्यावाचस्पति’ सम्मान

Share Thisहिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली पीएच.डी. समतुल्य मानद उपाधि, शिक्षा जगत में हर्ष की लहर ब्यौहारी। शिक्षा एवं...

Read out all

51 चित्रकार, 16 वक्ता और 6 निबंधकार मैदान में, सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Share Thisसेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित शहडोल । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय...

Read out all

15 दिन से अधिक ठहरने वालों की थाने में देनी होगी सूचना, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Share Thisशहडोल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसामान्य के हित तथा जान-माल की सुरक्षा एवं लोक शांति को ध्यान में रखते...

Read out all

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all