Share This

Aman Singh Singrauli

चितरंगी (सिंगरौली), थाना गढ़वा क्षेत्र के ग्राम लमसरई में 20 दिनों से लापता युवक का शव शुक्रवार को पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक 28 फरवरी 2026 से लापता था परिजनों ने 1 मार्च को गढ़वा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं और संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें निरीक्षक सुधेश तिवारी, अनिल पटेल, महिला निरीक्षक आराधना सिंह परिहार सहित एफएसएल बैढ़न और रीवा की टीम भी शामिल रही।जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर रामविलास साकेत, कन्हैया साकेत (निवासी डीघवार) और अवधलाल उर्फ फोड़े साकेत (निवासी नेवारी, उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में हाई वोल्टेज करंट की अवैध व्यवस्था कर रखी थी।इसी दौरान 28 फरवरी को युवक शौच के लिए खेत की ओर गया और करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को अपने घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया पुलिस ने 20 मार्च को कुएं से शव बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है पुलिस की सक्रियता से खुला राज करीब 20 दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन और गहन जांच के बाद पुलिस ने इस अंधे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all

चितरंगी में जवाबदेही की दस्तक समस्याओं पर सख्त रुख, समाधान की समय-सीमा तय:जगदीश गोमे

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की हालिया बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है...

Read out all

फर्जी डिग्री का खेल: सबस्टेशन बीछी में नौकरी, विभाग ने दबाया मामला — FIR तक नहीं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली (म.प्र.) चितरंगी तहसील अंतर्गत स्थित सबस्टेशन बीछी में एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से फर्जी ITI डिग्री...

Read out all

सिंगरौली में नगरीय जनगणना हेतु प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरू ज्योति सिंह

Share Thisनगर पालिक निगम सिंगरौली के बैढ़न, नवजीवन विहार और मोरवा क्षेत्रों में प्रस्तावित नगरीय जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए...

Read out all

48 घंटे में हत्या के पाँच आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी, 10 अप्रैल 2026। चितरंगी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे...

Read out all