Share This

अनूपपुर। जिले के एकमात्र CISCE बोर्ड से संबद्ध कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन, पटना (राजेंद्रग्राम) में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में जिला अनूपपुर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सहभागिता की। इस अवसर पर एएसआई उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक रिजवान खान ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य नरसिम्हा प्रसाद, एकेडमिक मेंटर पी.एस. विश्वास तथा समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 मवेशियों से भरी दो पिकअप जब्त, तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार

Share Thisअनूपपुर। जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ भालूमाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 14 मवेशियों...

Read out all