Share This

अमन सिंह सिंगरौली

सिंगरौली, 26 फरवरी 2026। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर श्री जगदीश गोमे ने की।जनगणना 2027 पूर्व की जनगणनाओं की भांति इस बार भी दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों का विवरण संकलित करेंगे। मध्यप्रदेश में यह कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा।द्वितीय चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का कार्य पूरे देश में संपन्न कराया जाएगा।प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय से आए अधिकारी वैभव अग्रवाल द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवं डेमो के माध्यम से जनगणना 2027 की रूपरेखा, प्रारंभिक तैयारियां, रोडमैप तथा संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी गई।बताया गया कि जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा। साथ ही जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) के वेब पोर्टल के जरिए पूरे कार्य की निगरानी एवं समीक्षा की जाएगी।इस बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य में क्षेत्रीय कार्य प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व, अर्थात 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, एसडीएम सिंगरौली सुरेश यादव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, एसडीएम माडा नंदन तिवारी सहित जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अधिकारियों से जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all