Share This

सीधी जिले अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डिडहुली क्रमांक-4, विकासखंड सिहावल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल को जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक के विरुद्ध विद्यालयीन समय में शराब के नशे में पाए जाने और लंबे समय तक बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 5 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल विद्यालयीन समय में नशे की हालत में सोते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो की पुष्टि होने के साथ ही शिक्षक की अप्रैल, जून और जुलाई 2026 में लंबे समय तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने की जानकारी भी सामने आई।

जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक की लगातार लापरवाही एवं अनियमित उपस्थिति के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा था।

मामले को गंभीर अनुशासनहीनता एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सिहावल निर्धारित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को लेकर प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

थाना अमिलिया में उपद्रव और शासकीय संपत्ति को क्षति पहुँचाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार; स्थिति नियंत्रण में, भारी पुलिस बल तैनात।

Share This ​सीधी जिले के थाना अमिलिया क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के...

Read out all

सीधी को मिले नए कलेक्टर विकास मिश्रा, “लोकसेवक” की छवि से सिस्टम सुधार की उम्मीद

2013 बैच के आईएएस अधिकारी की नियुक्ति से बढ़ी उम्मीदें, डिंडोरी मॉडल और जमीनी कार्यशैली के दम पर सीधी में प्रशासनिक साख...

Read out all