Share This

ब्योहारी। पत्रकार के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्यों ने 17 जून 2026 को रेस्ट हाउस ब्योहारी में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी जियाउल हक को ज्ञापन सौंपा।

कांट-छांट कर वायरल किए जाने का आरोप –
पत्रकार निलेश सोनी का आरोप है कि ग्राम पंचायत साखी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें सूर्यभान यादव द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने तथा कथित रूप से धन की मांग किए जाने संबंधी शिकायत सरपंच द्वारा मौखिक रूप से की गई थी। मामले की वास्तविकता जानने के लिए निलेश सोनी ने सूर्यभान यादव से फोन पर संपर्क किया, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि बाद में बातचीत के एक हिस्से की रिकॉर्डिंग को काट-छांट कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया तथा थाना ब्योहारी में शिकायत प्रस्तुत की गई।

शिकायत में नाम जोड़कर बदनाम करने का आरोप –
ज्ञापन में कहा गया है कि थाना ब्योहारी में प्रस्तुत शिकायत में पत्रकार रामराज गुप्ता का नाम भी अंकित किया गया है, जबकि उनका उक्त बातचीत से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। पत्रकार संघ का कहना है कि उपलब्ध रिकॉर्डिंग एवं तथ्यों की निष्पक्ष जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। संघ ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त आधार के नाम जोड़कर पत्रकारों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग –
पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जानी चाहिए, जिससे सत्य सामने आ सके। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप असत्य पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

“फर्जी” टिप्पणी पर भड़का पत्रकार महासंघ, थाने पहुंचा मामला

लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी के खिलाफ मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो 26 जून को थाना परिसर बनेगा आंदोलन का केंद्र. व्हाट्सएप ग्रुप में संगठन...

Read out all

पत्रकारों के विरुद्ध झूठी शिकायतों पर महासंघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

Share Thisशहडोल। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, जिला इकाई शहडोल ने पत्रकारों के विरुद्ध कथित रूप से झूठी एवं भ्रामक शिकायतें कर उनकी...

Read out all

शहडोल में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप, पटवारी ने दिया इस्तीफा,

Share This16 जून को आत्मदाह की चेतावनी ब्यौहारी – शहडोल जिले की जैसिंहनगर तहसील में पदस्थ एक पटवारी द्वारा प्रभारी तहसीलदार पर...

Read out all

छात्रों के सुनहरे भविष्य की चाबी: जून के हर शनिवार को मनेगा ‘मेगा अपार डे’, 13 जून को विशेष शिविर।

Share This ब्योहारी(शहडोल) I जिले के स्कूली छात्रों के व्यापक हित और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के...

Read out all

ब्यौहारी में विश्व साइकिल दिवस पर उमड़ा उत्साह: ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में दौड़ा फिटनेस का पहिया,

Share This: : ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के साथ ब्यौहारी में गूंजा नारा— “सेहत और पर्यावरण बचाएं, रोज साइकिल चलाएं” ब्यौहारी।अपर संचालक...

Read out all

मां ने तीन बेटियों को पिलाया कीटनाशक, फिर खुद भी निगला जहर; पूरे गांव में मातम”

Share This मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के हिरवार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32...

Read out all