Share This

सिंगरौली जिले में इस वर्ष शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया सरकार के लिए लाभकारी साबित होती नजर आ रही है सिंगरौली जिले की कुल 47 शराब दुकानों को 12 समूहों में विभाजित कर नीलामी की प्रक्रिया कराई जा रही है अब तक तीन बैच में हुई प्रक्रिया में 10 समूहों का टेंडर पूरा हो चुका है, जबकि शेष दो समूहों की नीलामी 10 मार्च को कराई जाएगी जानकारी के अनुसार मेढ़ौली ग्रुप और जयंत ग्रुप का टेंडर द्वितीय चरण में 10 मार्च को प्रस्तावित है इसके बाद जिले की सभी शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है आरक्षित मूल्य से 25 प्रतिशत अधिक राजस्व विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब तक जिन 10 समूहों का टेंडर हुआ है, उनमें सरकार को आरक्षित मूल्य की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है इन समूहों का कुल आरक्षित मूल्य 172 करोड़ 71 लाख 79 हजार 784 रुपये निर्धारित किया गया था, जबकि टेंडर प्रक्रिया के बाद इन्हें लगभग 216 करोड़ 72 लाख 62 हजार 78 रुपये में आवंटित किया गया है इस बार बदली गई समूह व्यवस्था इस वर्ष प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों में समूह व्यवस्था में बदलाव भी किया है। विभागीय जानकारी के अनुसार बैढ़न, बरगवां और जयंत क्षेत्र की पांच शराब दुकानों को मिलाकर एक समूह बनाया गया है इस नई व्यवस्था के चलते प्रतिस्पर्धा बढ़ी और राजस्व में भी वृद्धि देखने को मिली है इन कंपनियों और ठेकेदारों को मिले समूह टेंडर प्रक्रिया में विभिन्न समूहों का आवंटन अलग-अलग कंपनियों और ठेकेदारों को किया गया है ओम साई राम को बैढ़न ग्रुप और समदा-देवसर ग्रुप, गौरव सिंह को चितरंगी और निगरी ग्रुप, संजीव केसरी को परसौना ग्रुप, मोनार्क वाइन को बरगवां ग्रुप, सौरभ पांडे को चटका ग्रुप, विमल सिंह को नवानगर ग्रुप, कामधेनु एसोसिएट को विंध्यनगर ग्रुप तथा अष्टभुजा एसोसिएट को रजमिलान ग्रुप आवंटित किया गया है बताया गया है कि बैढ़न ग्रुप का टेंडर आरक्षित मूल्य से लगभग 10 प्रतिशत अधिक कीमत पर हुआ है फिलहाल दो समूहों का टेंडर होना शेष है, जिसे 10 मार्च को पूरा कराया जाएगा टेंडर प्रक्रिया से अपेक्षा से अधिक राजस्व मिलने के बाद आबकारी विभाग और प्रशासन संतुष्ट नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

घोटालों की गूंज के बीच नए डीईओ का पहला आदेश, स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला...

Read out all

प्रशासन की चौखट पर बेखौफ रेत माफिया, रेण नदी का सीना छलनी

Share ThisAman Singh Singrauli बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी में कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन...

Read out all

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all