Share This

सिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बैनल ने कंपनी के महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

14 अगस्त की मध्यरात्रि तेज बारिश के बाद ऐश डाइक के बाहरी हिस्से में लैंडस्लाइड होने से करीब 5,760 टन फ्लाई ऐश बहकर आसपास के खेतों और आवासीय क्षेत्रों में फैल गई थी निरीक्षण रिपोर्ट में ऐश डाइक के निर्धारित फ्रीबोर्ड मानकों तथा मानसून पूर्व सुरक्षा संबंधी प्रशासनिक निर्देशों के पालन में कमी सामने आने का उल्लेख किया गया है।


प्रशासन ने मामले को जनसुरक्षा, पर्यावरण और कृषि भूमि की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय माना है। नोटिस में कंपनी से यह भी जवाब मांगा गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आपराधिक कार्रवाई क्यों न की जाए। इसके अलावा पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन की स्थिति में उद्योग की संचालन सम्मति निरस्त करने के लिए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रस्ताव भेजे जाने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी हादसे से प्रभावित फसलों और संपत्तियों के नुकसान का आकलन कर नियमानुसार उसकी वसूली कंपनी से किए जाने की बात भी कही गई है प्रशासन ने साफ किया है कि जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all