Share This

Aman Singh Singrauli 6387139755

चितरंगी (बरगवां)। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया में एक युवक की मौत के बाद मामला रहस्यमय बन गया है परिजनों ने युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि घटना के समय साथ रहे व्यक्ति ने नशे की हालत में नाली में गिरने की बात कही थी अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी जानकारी के अनुसार ग्राम दुधमनिया निवासी दुर्गा प्रसाद यादव 30 मार्च 2026 की रात गांव के ही पंकज सिंह के साथ कार से गोनरा बाजार गया था परिजनों का आरोप है कि रात करीब एक बजे पंकज सिंह दुर्गा को गंभीर और बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचा पूछताछ करने पर उसने बताया कि दुर्गा ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और बाजार में पेशाब करते समय नाली में गिर जाने से वह घायल हो गया परिजनों के मुताबिक अगले दिन भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया वहां एक निजी अस्पताल में लगभग दो माह तक उसका इलाज चला, लेकिन 31 मई 2026 को उसकी मौत हो गई मृतक के परिजनों का आरोप है कि दुर्गा प्रसाद नाली में गिरने से नहीं बल्कि मारपीट का शिकार हुआ था उनका कहना है कि गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी जान चली गई परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत दुर्घटना का परिणाम थी या फिर किसी कथित मारपीट की वजह से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all