Share This

अमन सिंह सिंगरौली

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारी में मासूम बच्ची की अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिया सिंहा तथा एसडीओपी राहुल सैय्याम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की बारीकी से जांच करते हुए आरोपिया रानी देवी पनिका (28) पत्नी बाबूलाल पनिका, निवासी ग्राम नेवारी (पुलिस चौकी बगदरा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली) को 1 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।घटना का विवरणफरियादी (मृतिका के बाबा) द्वारा 22 फरवरी 2026 को सूचना दर्ज कराई गई कि सुबह करीब 9 बजे उनकी पोती मोना (परिवर्तित नाम) अचानक लापता हो गई। इस पर थाना गढ़वा में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई।तलाश के दौरान 23 फरवरी 2026 को बच्ची का शव घर के दक्षिण दिशा में खेत में बोई गई गेहूं की फसल के बीच बरामद हुआ। प्राथमिक पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में कराया गया, लेकिन परिजनों की असंतुष्टि के बाद दोबारा पोस्टमार्टम संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में कराया गया।प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मुंह और गला दबाकर दम घुटना पाया गया। इसके बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) बढ़ाई गई।शक बना हत्या की वजहजांच के दौरान भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी महिला को अपने पति और मृतिका की मां के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। साथ ही उसे यह शक था कि मृतिका उसके पति की संतान है। इसी संदेह के चलते आरोपी ने 22 फरवरी की सुबह बच्ची को अकेला पाकर अपने घर के अंदर ले जाकर बिस्तर पर लिटाया और मुंह व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उपनिरीक्षक बंशपति प्रसाद कोल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पवन, महिला उपनिरीक्षक उमेश तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने आरोपिया को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सुषमा सिंह ने अभिभावकों से की अपील, हर बच्चे को जरूर पिलाएं ‘दो बूंद जिंदगी की

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी/सिंगरौली पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all