Share This

​सीधी जिले के थाना अमिलिया क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान उपजे विवाद और उसके पश्चात थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने उपद्रवियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

​दिनांक 14/04/2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अमिलिया बाजार से हटवा सभा स्थल के लिए एक रैली निकाली जा रही थी। रैली जब अमिलिया हायर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुँची, तब सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो के कारण यातायात बाधित होने (जाम लगने) की स्थिति निर्मित हुई। इस दौरान बोलेरो चालक मनीष तिवारी और रैली में शामिल पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।


​मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और रैली को गंतव्य के लिए रवाना किया।
​घटना के कुछ समय पश्चात, करीब 50-60 लोगों की उग्र भीड़ ने अचानक अमिलिया थाने का घेराव कर दिया। भीड़ की मांग थी कि मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को तत्काल उनके हवाले किया जाए। पुलिस स्टाफ द्वारा समझाने के बावजूद भीड़ हिंसक हो गई और लाठी-डंडों व पत्थरों से थाने पर हमला कर दिया।

​उपद्रवियों ने थाने के अंदर घुसकर फर्नीचर, पंखे, लाइट और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए।
​थाने की सुरक्षा के लिए लगे CCTV कैमरों और उनके तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
​HCM रूम में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डाली गई और तोड़फोड़ की गई। ​इस हिंसक हमले में थाने के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं।

​अतिरिक्त पुलिस बल के पहुँचते ही उपद्रवी मौके से अपनी 11 मोटरसाइकिलें और 01 बोलेरो छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला सीधी सहित मऊगंज, रीवा और सतना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

​अपराध क्रमांक: 173/2026
​धाराएं: 191(2), 190, 132, 121(1), 324(3), 331(5) बीएनएस (BNS) एवं धारा 3, 4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम।
अब तक 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य संदेही व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
​वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर ‘फिक्स पिकेट’ तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

डिडहुली क्रमांक-4 के शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल निलंबित, विद्यालयीन समय में नशे में सोने का वीडियो हुआ था वायरल

Share Thisसीधी जिले अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डिडहुली क्रमांक-4, विकासखंड सिहावल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल को जिला कलेक्टर विकास...

Read out all

सीधी को मिले नए कलेक्टर विकास मिश्रा, “लोकसेवक” की छवि से सिस्टम सुधार की उम्मीद

2013 बैच के आईएएस अधिकारी की नियुक्ति से बढ़ी उम्मीदें, डिंडोरी मॉडल और जमीनी कार्यशैली के दम पर सीधी में प्रशासनिक साख...

Read out all