अमन सिंह सिंगरौली
सिंगरौली, 19 मार्च 2026।जिले के चितरंगी विकासखंड में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 151 किलोमीटर लंबी ‘सनातन धर्म पद यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया यात्रा की शुरुआत संगम तट से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए इस पद यात्रा का नेतृत्व सनातनी दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने सनातन धर्म की पताका के साथ लंबी यात्रा का संकल्प लिया है शुभारंभ से पूर्व संगम स्थल पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई आयोजकों के अनुसार, यह पद यात्रा क्षेत्र में पहली बार आयोजित की जा रही है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है यात्रा विभिन्न गांवों और स्थानों से होकर गुजरेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सनातन धर्म, संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के प्रति जागरूक करना है आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म मानवता, संस्कार और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करता है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है चैत्र नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसी पावन काल में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था, जिससे इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ जाता है यह पद यात्रा आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रही है।






