Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लमसरई से एक 35 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता कृष्णाराम मिश्रा (60 वर्ष) निवासी ग्राम लमसरई, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली ने अपने भतीजे नीरज मिश्रा के साथ थाना पहुंचकर मौखिक सूचना दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अतुल कुमार मिश्रा (35 वर्ष) उनके साथ गांव में ही रहता था। दिन में वह पाही वाले घर में काम करता था और रात में मुख्य घर में सोने जाता था।बताया गया कि 28 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे अतुल पाही वाले घर में आया था, लेकिन 1 मार्च की सुबह वह काम पर नहीं पहुंचा। संदेह होने पर पड़ोसी नागेश मिश्रा से फोन पर जानकारी ली गई तो मुख्य घर में ताला बंद होने की बात सामने आई। इसके बाद कृष्णाराम मिश्रा स्वयं मुख्य घर पहुंचे, जहां दरवाजे पर ताला लगा मिला। दीवार के छेद से अंदर देखने पर बिस्तर बिछा हुआ तथा मोटरसाइकिल अंदर खड़ी दिखाई दी, लेकिन अतुल घर में मौजूद नहीं था।परिजनों ने बताया कि अतुल का मोबाइल नंबर 8602480757 वर्तमान में बंद है। युवक का हुलिया गोरा रंग, इकहरा बदन, लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच, जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अतुल कुमार मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल गढ़वा थाना को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all

ऑपरेशन मुस्कान में नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नवानगर पुलिस को...

Read out all

तहसील कार्यालय देवसर पहुंचे कलेक्टर, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौल कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का औचक निरीक्षण किया।...

Read out all

देवसर के धनहा तालाब का बदलेगा स्वरूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण कर तालाब की वर्तमान स्थिति का...

Read out all