Share This

ब्यौहारी। एक व्हाट्सएप मैसेज ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, नई दिल्ली को कथित रूप से “फर्जी संगठन” बताने और महासंघ के ब्लॉक महासचिव रामराज गुप्ता को बिना किसी जांच-पड़ताल के आरोपी घोषित करने के मामले में पत्रकारों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। महासंघ ने इस पूरे मामले को पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की साख पर हमला बताते हुए थाना प्रभारी ब्यौहारी को शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महासंघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि व्हाट्सएप ग्रुप “श्रमजीवी शहडोल” में लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी द्वारा संगठन को सार्वजनिक रूप से “फर्जी” कहकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणियां भी की गईं जिनसे संगठन और उसके पदाधिकारियों की छवि को धक्का पहुंचा।
विवाद तब और गहरा गया जब सूर्यभान यादव द्वारा थाना ब्यौहारी में एक शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें कथित रूप से रामराज गुप्ता का नाम जोड़ने का प्रयास किया गया। महासंघ का कहना है कि उक्त शिकायत और मामले से रामराज गुप्ता का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था, इसके बावजूद बिना किसी पुलिस जांच, साक्ष्य या वैधानिक प्रक्रिया के उन्हें सोशल मीडिया पर आरोपी के रूप में प्रचारित किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने इसे न केवल एक पत्रकार की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर हमला बताया है, बल्कि इसे पत्रकार समाज को बदनाम करने की सुनियोजित कोशिश भी करार दिया है। उनका कहना है कि यदि किसी के पास कोई तथ्य या प्रमाण है तो उसे कानूनी मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, न कि सोशल मीडिया की अदालत लगाकर किसी की छवि खराब करनी चाहिए।

कार्रवाई करो, नहीं तो होगा आंदोलन –
पत्रकार महासंघ ने प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे थाना ब्यौहारी परिसर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के पत्रकारो द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में शहडोल संभाग की विभिन्न इकाइयों के पत्रकारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और संगठन को “फर्जी” बताने के मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर यह विवाद आने वाले दिनों में और तूल पकड़ेगा? फिलहाल पूरे पत्रकार जगत की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। थाने से लेकर सोशल मीडिया तक इस मामले की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

पत्रकारों के विरुद्ध झूठी शिकायतों पर महासंघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

Share Thisशहडोल। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, जिला इकाई शहडोल ने पत्रकारों के विरुद्ध कथित रूप से झूठी एवं भ्रामक शिकायतें कर उनकी...

Read out all

पत्रकार के खिलाफ कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Share Thisब्योहारी। पत्रकार के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्यों...

Read out all

शहडोल में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप, पटवारी ने दिया इस्तीफा,

Share This16 जून को आत्मदाह की चेतावनी ब्यौहारी – शहडोल जिले की जैसिंहनगर तहसील में पदस्थ एक पटवारी द्वारा प्रभारी तहसीलदार पर...

Read out all

छात्रों के सुनहरे भविष्य की चाबी: जून के हर शनिवार को मनेगा ‘मेगा अपार डे’, 13 जून को विशेष शिविर।

Share This ब्योहारी(शहडोल) I जिले के स्कूली छात्रों के व्यापक हित और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के...

Read out all

न्यूज़ बैनर ऐप्स का गलत इस्तेमाल करके फर्जी खबरें बनाना और ब्लैकमेलिंग (वसूली) करना एक गंभीर कानूनी अपराध

Share Thisमध्यप्रदेश ! शहडोल: :आजकल कई “News Banner Maker” ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ फर्जी पत्रकार या ब्लैकमेलर इन...

Read out all

ब्यौहारी में विश्व साइकिल दिवस पर उमड़ा उत्साह: ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में दौड़ा फिटनेस का पहिया,

Share This: : ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के साथ ब्यौहारी में गूंजा नारा— “सेहत और पर्यावरण बचाएं, रोज साइकिल चलाएं” ब्यौहारी।अपर संचालक...

Read out all