Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। थाना चितरंगी पुलिस ने रेत से भरे जप्तशुदा टिपर वाहन को थाने के आवासीय परिसर के गेट से जबरन छुड़ाकर ले जाने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया वहीं, तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21/02/2026 को सोनघड़ियाल अभ्यारण चितरंगी के वनपरिक्षेत्र अधिकारी चतुर सिंह द्वारा थाना चितरंगी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि 20/02/2026 को गश्त के दौरान रेत से भरा टिपर वाहन क्रमांक UP 64 T 0381 को चालक दीपक केवट निवासी राजावर, थाना गढ़वा से जप्त किया गया था उक्त टिपर को सुरक्षार्थ थाना चितरंगी लाया जा रहा था इसी दौरान जैसे ही टिपर थाना परिसर के आवासीय गेट के पास पहुंचा, तभी कथित वाहन स्वामी सूर्यांश सिंह निवासी झरकटिया अपने साथियों के साथ एक वाहन से वहां पहुंचा और चालक के माध्यम से रेत से भरा टिपर जबरन छुड़ाकर फरार हो गया घटना पर थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई जांच के दौरान मुख्य आरोपी सूर्यांश सिंह की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूर्यांश सिंह पिता अरविंद सिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी झरकटिया थाना चितरंगी रामेश्वर उर्फ पप्पू बैस पिता जनकधारी बैस, उम्र 36 वर्ष, निवासी मिसिरगवा थाना गढ़वा विपिन द्विवेदी पिता लक्ष्मीकांत द्विवेदी, उम्र 34 वर्ष, निवासी केकराई थाना गढ़वा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया मामले में फरार आरोपी रावेन्द्र अग्रहरि निवासी केकराई थाना गढ़वा हिमांशु सिंह निवासी झरकटा थाना गढ़वा दीपक केवट पिता शिवचरण केवट निवासी राजावर थाना गढ़वा की तलाश की जा रही है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टिपर वाहन UP 64 T 0381 एवं XUV 500 वाहन क्रमांक MP 66 C 3830 को जप्त किया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है थाना चितरंगी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all