Aman singh Singrauli
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गन्नई गांव में सरई पुलिस ने पशु परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 18 भैंस एवं 2 गाय को जब्त किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरई पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में कुल 18 भैंस और 2 गाय पाई गईं बताया जा रहा है कि परिवहन के दौरान पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन की आशंका पर पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया तथा वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






