तीर्थंकर महावीर संग्रहालय एवं उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने लिया भाग
शहडोल – संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में कार्यालय संग्रहाध्यक्ष, तीर्थंकर महावीर संग्रहालय एवं उद्यान जिला शहडोल द्वारा शुक्रवार को पुरातत्वीय धरोहर के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय माध्यमिक विद्यालय शहडोल के प्रधानाध्यापक श्री उपेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को पुरातत्वीय धरोहर के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
हेरिटेज वॉक में श्री सुरेश सिंह धुर्वे, सहायक वर्ग-3 सहित विकास के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। साथ ही शिक्षक श्री आनंद स्वरूप पटेल, श्री शिवकुमार त्रिपाठी, श्री दिनेश द्विवेदी, श्री गजराज सिंह, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री बृजेश नामदेव एवं ग्राम के नागरिकगण भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में ऐतिहासिक और पुरातत्वीय धरोहरों के प्रति रुचि विकसित करना तथा इनके संरक्षण के महत्व से परिचित कराना रहा।






