Share This

नगर पालिक निगम सिंगरौली के बैढ़न, नवजीवन विहार और मोरवा क्षेत्रों में प्रस्तावित नगरीय जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा जारी कार्यक्रम के अनुसार बैढ़न जोन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 15, 16 और 17 अप्रैल को होगा इसके बाद नवजीवन विहार जोन के लिए 19, 20 और 21 अप्रैल तथा मोरवा जोन के लिए 23, 24 और 25 अप्रैल को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा सभी प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक संचालित होंगे।नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रगणक, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं मास्टर ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया, दायित्वों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि नगरीय जनगणना कार्य 1 मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक संचालित किया जाएगा नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सविता प्रधान द्वारा जनगणना अधिकारी का दायित्व सहायक आयुक्त ज्योति सिंह को सौंपा गया है सिंह ने तीनों जोनों के प्रभारी—बैढ़न के एच.एम. मोरवा के सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी और नवजीवन विहार के विष्णुपाल सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारियों से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य संपादन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all