Share This

कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

शहडोल । कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

15 दिन से अधिक ठहरने वालों की थाने में देनी होगी सूचना, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Share Thisशहडोल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसामान्य के हित तथा जान-माल की सुरक्षा एवं लोक शांति को ध्यान में रखते...

Read out all

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

Share Thisशहडोल । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य...

Read out all