Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। बोर्ड परीक्षाओं के संवेदनशील दौर में जहां छात्रों को शांत माहौल और पर्याप्त सुविधाओं की आवश्यकता होती है, वहीं देवसर ब्लॉक के मटिया गांव में पिछले छह दिनों से जारी बिजली कटौती ने विद्यार्थियों की पढ़ाई पर गंभीर असर डाला है। देऊरा सब स्टेशन से होने वाली अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण गांव के छात्र-छात्राएं अंधेरे में परीक्षा की तैयारी करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार मटिया गांव में तीन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा न किए जाने के कारण दो ट्रांसफार्मरों की बिजली काट दी गई। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इनमें से एक ट्रांसफार्मर का बिल जमा होने के बावजूद उसकी भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों का आरोप है कि बोर्ड परीक्षा के समय इस तरह की लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कई छात्र-छात्राएं रात में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।इस संबंध में देवसर के जूनियर इंजीनियर (जेई) से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली बंद होने की जानकारी नहीं थी और यह जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने लाइनमैन को निर्देश देकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराने की बात कही थी, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गांव में बिजली चालू नहीं हो सकी।ऐसे में सवाल उठता है कि जब बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में भी बिजली व्यवस्था को लेकर इतनी उदासीनता बरती जा रही है, तो आम दिनों में हालात कैसे होंगे। यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो यह मामला तूल पकड़ सकता है और विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना सकते हैं। प्रशासन और बिजली विभाग को चाहिए कि छात्रों के हित को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समस्या का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षार्थियों की तैयारी प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all

मोरवा में ‘मौन’ पुलिसिंग बेलगाम माफिया बेबस जनता और नो-एंट्री में दौड़ते ‘यमदूत’

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 सिंगरौली की ऊर्जाधानी का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाला मोरवा इन दिनों कानून-व्यवस्था...

Read out all

मारपीट के आरोपों के बीच युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 चितरंगी (बरगवां)। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया में एक युवक की मौत के बाद मामला रहस्यमय...

Read out all

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all