Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने कार्यभार संभालते ही एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिसने जिले में नई बहस छेड़ दी है जारी आदेश में सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना सक्षम अनुमति पत्रकारों एवं सामान्य नागरिकों को विद्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाएआदेश में इस निर्णय का आधार छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शासकीय कार्यों में व्यवधान रोकना बताया गया है हालांकि, जिस समय यह आदेश जारी हुआ है, उसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं शिक्षा विभाग पहले से ही कथित अनियमितताओं और जांच के मामलों को लेकर सुर्खियों में है ऐसे में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक संबंधी निर्देश को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया हैजानकारों का कहना है कि विद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन पत्रकारों की पहुंच पर लगाए गए प्रतिबंध की वैधानिकता और औचित्य पर भी सवाल उठ सकते हैं अब सबकी नजर शिक्षा विभाग के स्पष्टीकरण पर है कि यह आदेश केवल सुरक्षा व्यवस्था के लिए है या इसके पीछे कोई अन्य प्रशासनिक कारण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

प्रशासन की चौखट पर बेखौफ रेत माफिया, रेण नदी का सीना छलनी

Share ThisAman Singh Singrauli बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी में कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन...

Read out all

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all

मोरवा में ‘मौन’ पुलिसिंग बेलगाम माफिया बेबस जनता और नो-एंट्री में दौड़ते ‘यमदूत’

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 सिंगरौली की ऊर्जाधानी का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाला मोरवा इन दिनों कानून-व्यवस्था...

Read out all