चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी सर्वेक्षण/जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराना है प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों, सर्वेक्षण की प्रक्रिया, घर-घर जाकर डेटा संग्रहण के तरीकों तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई, जिससे वे कार्य को बेहतर ढंग से समझ सकें।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीकता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है प्रशिक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक जानकारी सही एवं समयबद्ध तरीके से संकलित हो कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ






