Share This

सिंगरौली/चितरंगी। थाना चितरंगी क्षेत्र के ग्राम सुकहर में शासकीय हैंडपम्प से पानी भरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई घटना में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया सुखमंती बादीगीर (27 वर्ष) अपने परिवार के साथ हैंडपम्प पर पानी भरने गई थीं इसी दौरान गांव के रमेश बादीगीर ने हैंडपम्प को अपना बताते हुए पानी भरने से मना कर दिया और रखे डिब्बे को फेंक दिया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई आरोप है कि रमेश बादीगीर, उसके पुत्र अंजीत बादीगीर सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सुखमंती के सिर में चोट लगकर खून बहने लगा बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई घटना में दयाराम बादीगीर, रामा सिंह बादीगीर, चन्द्रशेखर बादीगीर, लीलावती बादीगीर एवं करिश्मा बादीगीर सहित कई लोगों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा हैंडपम्प पर पानी भरने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all

चितरंगी में जवाबदेही की दस्तक समस्याओं पर सख्त रुख, समाधान की समय-सीमा तय:जगदीश गोमे

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की हालिया बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है...

Read out all

फर्जी डिग्री का खेल: सबस्टेशन बीछी में नौकरी, विभाग ने दबाया मामला — FIR तक नहीं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली (म.प्र.) चितरंगी तहसील अंतर्गत स्थित सबस्टेशन बीछी में एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से फर्जी ITI डिग्री...

Read out all

सिंगरौली में नगरीय जनगणना हेतु प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरू ज्योति सिंह

Share Thisनगर पालिक निगम सिंगरौली के बैढ़न, नवजीवन विहार और मोरवा क्षेत्रों में प्रस्तावित नगरीय जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए...

Read out all

48 घंटे में हत्या के पाँच आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी, 10 अप्रैल 2026। चितरंगी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे...

Read out all