Share This

सर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव ले जाने के लिए होना पड़ा मजबूर; स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

सिंगरौली/चितरंगी, 2 अगस्त। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। सर्पदंश से 8 वर्षीय बालक की मौत के बाद परिजनों को अस्पताल से शव घर ले जाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध नहीं हो सका। अंततः परिजन मासूम के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर गांव ले जाने के लिए मजबूर हो गए। घटना का दृश्य जिसने भी देखा, वह भावुक हो उठा।

सर्पदंश के बाद अस्पताल पहुंचे थे परिजन

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरफरी निवासी बाबूलाल सिंह शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने 8 वर्षीय पुत्र को सर्पदंश के बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बालक का उपचार किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद शुरू हुई परिजनों की परेशानी

मासूम की मौत के बाद परिजनों के सामने शव को घर ले जाने की समस्या खड़ी हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में शव वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। परिजनों ने काफी इंतजार और प्रयास किया, लेकिन जब कोई व्यवस्था नहीं हो सकी तो उन्हें मजबूरन मासूम के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर गांव ले जाना पड़ा।

अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने जताई नाराजगी

मासूम के शव को मोटरसाइकिल पर ले जाने का दृश्य अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी बेहद पीड़ादायक था। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल में शव वाहन जैसी आवश्यक सुविधा का उपलब्ध न होना गंभीर चिंता का विषय है।

जिला प्रशासन से शव वाहन की स्थायी व्यवस्था की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे शव वाहन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि किसी भी परिवार के लिए अपने परिजन की मौत का दुख पहले ही असहनीय होता है। ऐसे में शव को घर ले जाने के लिए भी यदि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़े, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर सवाल

इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब सरकार ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात करती है, तो चितरंगी जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपात स्थिति में शव वाहन जैसी मूलभूत सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं है?

मासूम की मौत के बाद शव को मोटरसाइकिल से ले जाने की घटना ने न केवल परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता और प्रशासनिक तैयारियों पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट: अमन सिंह, सिंगरौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

मुलाकात का समय देकर भी नहीं मिले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

Share Thisकांग्रेस का आरोप— जनता की आवाज़ से बच रही सरकार, स्वास्थ्य मंत्री को ब्यौहारी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था देखने का भी...

Read out all