Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार कार्यों में तेजी लाई जा रही है इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने चितरंगी क्षेत्र के खिरवाह-बैरिहवा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयसीमा का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं उन्होंने कहा कि जल संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सीईओ ने पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व सभी जल संरचनाओं की मरम्मत एवं गहरीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित हो सके इस दौरान उन्होंने बैरिहवा ग्राम में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया और उपयंत्री को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए निरीक्षण के अवसर पर जनपद पंचायत चितरंगी के सीईओ मानसिंह संयम, सहायक यंत्री, एपीओ मनरेगा सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all

ऑपरेशन मुस्कान में नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नवानगर पुलिस को...

Read out all

तहसील कार्यालय देवसर पहुंचे कलेक्टर, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौल कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का औचक निरीक्षण किया।...

Read out all

देवसर के धनहा तालाब का बदलेगा स्वरूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण कर तालाब की वर्तमान स्थिति का...

Read out all

जेल से रची गई बैंक डकैती की साजिश: बिहार कनेक्शन उजागर, दो और गिरफ्तार

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली | वैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती की साजिश के मामले में...

Read out all