Share This

Aman Singh Singrauli

चितरंगी, 10 अप्रैल 2026। चितरंगी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुकहर निवासी सुखमंती बादीगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मार्च 2026 की शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के पाँच-पाँच लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल रामा बादीगीर (51) को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ा दी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न राज्यों में भागने की फिराक में थे पुलिस ने 7 अप्रैल को दिग्विजय बादीगीर को गिरफ्तार किया, जबकि 8 अप्रैल को अन्य चार आरोपियों को भी सुकहर गांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार आरोपी अंजीर उर्फ अंजनी बादीगीर (36), रमेश बादीगीर (66), पिंटू बादीगीर (35), बरेश उर्फ बरस बादीगीर (37) एवं दिग्विजय बादीगीर (22), सभी निवासी ग्राम सुकहर, थाना चितरंगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

घोटालों की गूंज के बीच नए डीईओ का पहला आदेश, स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला...

Read out all

प्रशासन की चौखट पर बेखौफ रेत माफिया, रेण नदी का सीना छलनी

Share ThisAman Singh Singrauli बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी में कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन...

Read out all

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all