Share This

Aman Singh Singrauli

निराकरणसिंगरौली, 7 अप्रैल 2026।जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 265 आवेदकों की समस्याएं सुनीं इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया, वहीं शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्राम चिनगी टोला निवासी आनंद लाल बैगा ने संबल कार्डधारी मृतक पत्नी की अनुग्रह राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया वहीं ग्राम पंचायत चाचर के रामराज कोल, प्रेमलाल, रिंकू एवं रामनरेश ने आदिवासी बस्ती में नए हैंडपंप खनन की मांग की दिव्यांग आवेदक मोहम्मद नाईम (ग्राम सोनहरा, चितरंगी) ने ट्राइसाइकिल प्रदान करने की मांग रखी वहीं राजेन्द्र प्रसाद बसोर (ग्राम चिनगी, तहसील दुधमनिया) ने किसान सम्मान निधि पुनः प्रारंभ कराने, जबकि रविन्द्र सिंह (ग्राम सरईझर) ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज कर खाद्यान्न कूपन जारी करने की मांग की ग्राम कोयलखूथ निवासी सुब्बालाल शाह ने जमीन का नक्शा तरमीम एवं सीमांकन, जबकि बिहारी बैगा (चिनगी टोला) ने पेयजल एवं सिंचाई हेतु कूप खनन कराने का आवेदन दिया। पियासी यादव एवं रजमुन (चिनगी टोला) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने की मांग की।इसके अलावा त्रिलोक सिंह (धौरहवा) ने मकान निर्माण सहायता, अखिलेश कुमार शाह (निगाही) ने डीएवी विद्यालय में प्रवेश, ललई साकेत (बड़ोखर) ने भूमि नक्शा संशोधन तथा कृष्ण कुमार गुप्ता (सरई) ने बीपीएल सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इन्द्रमणि जायसवाल, जगविधन सिंह, हरबीर सिंह एवं श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य आवेदकों ने गांव में विद्युतीकरण की मांग रखी।जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all