Share This

Aman Singh Singrauli

रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले 15 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है कमिश्नर ने इन राजस्व अधिकारियों की आगामी वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों के संबंधित राजस्व अधिकारियों को आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था नोटिस के बावजूद लंबित मामलों के निराकरण में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत की गई है जारी आदेश के अनुसार रीवा जिले के त्योंथर के प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की एक तथा हुजूर तहसील के नायब तहसीलदार तेजपति सिंह की एक वेतनवृद्धि रोकी गई है सतना जिले में रघुराजनगर के प्रभारी तहसीलदार सौरभ मिश्रा की दो, बिरसिंहपुर के प्रभारी तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा की एक तथा मऊगंज जिले के प्रभारी तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार पटेल की दो वेतनवृद्धियां रोकी गई हैं इसी प्रकार सीधी जिले के सिहावल के प्रभारी तहसीलदार जयप्रकाश पाण्डेय, बहरी के प्रभारी तहसीलदार इंद्रभान सिंह, गोपद बनास के प्रभारी तहसीलदार राकेश शुक्ला, कुसमी के प्रभारी तहसीलदार नारायण सिंह तथा रामपुर नैकिन के प्रभारी तहसीलदार आशीष कुमार मिश्रा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए गए हैं सिंगरौली जिले में प्रभारी तहसीलदार सिंगरौली प्रीति सिकरवार, चितरंगी के प्रभारी तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका तथा माड़ा की प्रभारी तहसीलदार जान्हवी शुक्ला की भी एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है वहीं मैहर जिले के प्रभारी तहसीलदार जितेन्द्र पटेल एवं अमरपाटन के प्रभारी तहसीलदार रामदेव साकेत की एक-एक वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गई है कमिश्नर बीएस जामोद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी राजस्व अधिकारी नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भविष्य में और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

रीवा में शराब माफिया बेलगाम? ओवररेटिंग, खुलेआम शराबखोरी और पुलिस-ठेकेदार गठजोड़ के आरोपों से मचा बवाल

Share This सुबह होने से पहले खुल जाती शराब की दुकान,और सिस्टम खामोश खड़ा देखता रहता पूरा मैदान… रीवा शहर में शराब...

Read out all