Aman Singh Singrauli
सिंगरौली/चितरंगी। उपखण्ड मुख्यालय चितरंगी में संचालित एचपीव्ही टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों एवं संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कार्य पूर्ण करें एसडीएम ने निर्देश दिए कि उपखण्ड क्षेत्र में एचपीव्ही टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए इसके लिए विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसकी समय-सारणी भी जारी कर दी गई है उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभिभावकों को एचपीव्ही टीके के लाभों के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर






