Share This

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान

उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर अभियान के निर्धारित बिंदुओं पर तिथिवार कार्यक्रम तैयार करें। आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सभी वर्गों के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अभियान के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। कमिश्नर अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने जन विश्वास पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

प्रमुख नदियों के घाटों पर स्वच्छता एवं दीप प्रज्ज्वलन

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान प्रमुख त्योहारों के साथ जन विश्वास अभियान के चार शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इनके आयोजन में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई तथा दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिले की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार किया जाए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर उनके फोटो एवं वीडियो बाइट पोस्ट किए जाएं। अभियान के दौरान इन गतिविधियों का डिजिटल डेटा भी संकलित किया जाएगा।

विद्यार्थियों के बीच होंगी भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं

अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने घरों में आशीर्वाद का दीपक जलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों एवं विकास के प्रतीकों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। श्रेष्ठ पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। गांधी जयंती पर सभी जिला मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आंगनवाड़ी केन्द्रों में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा महिलाओं से संवाद भी किया जाएगा।

अभियान के दौरान जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोशल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से विकास योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। बांध, नहर, हाईवे, अस्पताल, औद्योगिक संस्थान एवं एयरपोर्ट जैसे बड़े विकास कार्यों से जनजीवन में हुए सकारात्मक परिवर्तनों का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

निर्धारित रूट पर निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

अभियान के दौरान निर्धारित रूट पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा। विशाल रंगोली, मानव रंगोली एवं अन्य माध्यमों से विकास की गाथा प्रस्तुत की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान 17 अक्टूबर को पंचायत से संसद तक के जनसेवकों का महाकुंभ दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान से संबंधित विस्तृत निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उमरिया एनआईसी में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह एवं अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

विंध्य का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा

Share ThisDCM राजेंद्र शुक्ल बोले- एयर कनेक्टिविटी से पर्यटन और उद्योग को मिलेंगे पंख। 10 महीने में रीवा को मिली 5 उड़ानें...

Read out all

राहवीर योजना में 25 हजार का इनाम, फिर भी घायलों की मदद में एमपी पिछड़ा, 90 हजार हादसों के बीच सिर्फ 49 मददगार आए सामने

Share Thisभोपाल। प्रदेश में भारत सरकार की राहवीर योजना लागू हुए सवा साल हो गए हैं, लेकिन केवल 49 राहवीर ही सड़क...

Read out all

किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

Share Thisभोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के स्कूलों में 18 जून से चहल-पहल बढ़ गई। दरअसल, आज राज्य के स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का दूसरा...

Read out all

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम डॉ. ने दिए क्या-क्या निर्देश

Share Thisभोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जून को गृह विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बदलते दौर...

Read out all

900 एमएसएमई यूनिट को सीएम डॉ. मोहन ने दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा एमपी

Share Thisभोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम...

Read out all

न्यूज़ बैनर ऐप्स का गलत इस्तेमाल करके फर्जी खबरें बनाना और ब्लैकमेलिंग (वसूली) करना एक गंभीर कानूनी अपराध

Share Thisमध्यप्रदेश ! शहडोल: :आजकल कई “News Banner Maker” ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ फर्जी पत्रकार या ब्लैकमेलर इन...

Read out all