Share This

Aman Singh Singrauli

चितरंगी तहसील परिसर आज उस बदहाली की मिसाल बन चुका है, जहां व्यवस्था का दावा तो बड़ा है, लेकिन ज़मीनी हकीकत शर्मनाक मूलभूत सुविधाओं का अभाव अब महज असुविधा नहीं, बल्कि आमजन के सम्मान और स्वास्थ्य पर सीधा प्रहार बन गया है सबसे चिंताजनक स्थिति सार्वजनिक शौचालयों की है या तो वे बंद पड़े हैं, या फिर उपयोग के लायक ही नहीं बचे तहसील जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र में रोज़ाना सैकड़ों लोग अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचते हैं इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होते हैं घंटों इंतजार करने के दौरान जब उन्हें शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं होती, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता का खुला प्रमाण है स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां शौचालय की व्यवस्था थी, लेकिन अब वह या तो ताले में जकड़ी है या बदहाल स्थिति में दम तोड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई सवाल यह है कि क्या जिम्मेदारों की प्राथमिकताओं में आम जनता की बुनियादी जरूरतें शामिल ही नहीं हैं? यह स्थिति न केवल असुविधा बढ़ा रही है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी खतरे की घंटी है। स्वच्छता और सुविधा के बड़े-बड़े दावे करने वाली व्यवस्था यहां पूरी तरह नाकाम नजर आती है अब वक्त है कि प्रशासन नींद से जागे और केवल कागजी दावों से आगे बढ़कर जमीनी सुधार सुनिश्चित करे तहसील परिसर में सुचारू और स्वच्छ शौचालय व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके अन्यथा, यह लापरवाही किसी बड़े संकट का कारण बन सकती है और तब जवाबदेही तय करना मुश्किल नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

जन चौपाल में गूंजा जन संवाद लमसरई में थाना प्रभारी ने सुनीं समस्याएं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर...

Read out all

तीसरी आंख का पहरा: अब AI से लैस ई-चेक गेट रोकेंगे अवैध खनन

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती का नया दौर शुरू हो...

Read out all

सकेती में कलेक्टर का सख्त एक्शन: हेचरी निर्माण में देरी पर नोटिस, शिविर में घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने एक ओर निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का...

Read out all

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all

चितरंगी में जवाबदेही की दस्तक समस्याओं पर सख्त रुख, समाधान की समय-सीमा तय:जगदीश गोमे

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की हालिया बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है...

Read out all