Share This

Aman Singh Singrauli

चितरंगी क्षेत्र में रसोई गैस और पेट्रोल की किल्लत ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर समाधान की बजाय चुप्पी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है उपखंड अधिकारी (एसडीएम) द्वारा गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप डीलरों के साथ बैठक तो की गई, पर उसके निष्कर्षों को सार्वजनिक न करना कई सवाल खड़े करता है जनता का आरोप है कि एक ओर बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी के जरिए ऊंचे दामों पर सप्लाई जारी है ऐसे में प्रशासनिक बैठक से पारदर्शिता और राहत की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी पत्रकारों के सवालों पर एसडीएम का जानकारी देने से इंकार करना प्रशासन की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाता है जिला कलेक्टर द्वारा भी मामले में संज्ञान लेने और जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है इससे यह धारणा मजबूत होती है कि प्रशासन समस्या की गंभीरता को समझने के बावजूद प्रभावी हस्तक्षेप करने में विफल रहा है सबसे बड़ा सवाल यही है कि जनता से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर हुई चर्चा को गोपनीय रखने की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या यह बैठक केवल औपचारिकता बनकर रह गई, या वाकई कोई ठोस निर्णय लिया गया है, जिसे सार्वजनिक करने से परहेज किया जा रहा है? प्रशासन की यह चुप्पी न केवल जनविश्वास को कमजोर कर रही है, बल्कि कालाबाजारी जैसे गंभीर मुद्दों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा भी दे रही है। अब आवश्यकता है पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही की—ताकि आमजन को राहत मिल सके और व्यवस्था पर भरोसा कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all

ऑपरेशन मुस्कान में नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नवानगर पुलिस को...

Read out all

तहसील कार्यालय देवसर पहुंचे कलेक्टर, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौल कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का औचक निरीक्षण किया।...

Read out all

देवसर के धनहा तालाब का बदलेगा स्वरूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण कर तालाब की वर्तमान स्थिति का...

Read out all

जेल से रची गई बैंक डकैती की साजिश: बिहार कनेक्शन उजागर, दो और गिरफ्तार

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली | वैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती की साजिश के मामले में...

Read out all

मनीष खत्री का तबादला, शियाज के एम को सिंगरौली की जिम्मेदारी

Share ThisAman Singh Singrauli मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा देर रात जारी तबादला सूची में सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर...

Read out all