Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली जिले के रेलवे भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में हो रही देरी और वनाधिकार पट्टों के लंबित मामलों को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (ग्रामीण) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है सोमवार को जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ललितपुर–सिंगरौली रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वर्ष 2020 से लंबित है। कई किसान वर्षों से कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, बावजूद इसके भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं वर्ष 2024-25 में हुए नए अधिग्रहण में भी कई प्रभावित परिवार अब तक मुआवजे से वंचित हैं। किसान कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे कार्य के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक भूमि पर काम किया जा रहा है, जिससे किसानों की अतिरिक्त जमीन प्रभावित हुई है दूसरी ओर, वनाधिकार पट्टा वितरण की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में हजारों आदिवासी परिवारों के आवेदन वर्षों से लंबित हैं। जिला स्तरीय समिति की बैठक निरस्त होने और जांच प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए तीन दिवस के भीतर सभी लंबित मामलों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करने की मांग की गई।किसान कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all

ऑपरेशन मुस्कान में नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नवानगर पुलिस को...

Read out all

तहसील कार्यालय देवसर पहुंचे कलेक्टर, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौल कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का औचक निरीक्षण किया।...

Read out all

देवसर के धनहा तालाब का बदलेगा स्वरूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण कर तालाब की वर्तमान स्थिति का...

Read out all

जेल से रची गई बैंक डकैती की साजिश: बिहार कनेक्शन उजागर, दो और गिरफ्तार

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली | वैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती की साजिश के मामले में...

Read out all

मनीष खत्री का तबादला, शियाज के एम को सिंगरौली की जिम्मेदारी

Share ThisAman Singh Singrauli मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा देर रात जारी तबादला सूची में सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर...

Read out all