Share This

चितरंगी। भाई की हत्या के प्रयास के मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को चितरंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया पुलिस के अनुसार थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 109(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। फरियादी रामचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम गोड़हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई प्रेमलाल विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना विश्वकर्मा अक्सर जमीन के हिस्से को लेकर विवाद करता था।23-24 अप्रैल 2025 की दरमियानी रात करीब 3 बजे फरियादी घर के बाहर सो रहा था, तभी आरोपी ने लोहे के बलुआ से गले पर हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था विवेचना के दौरान आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी होली के बाद घर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सायबर सेल की मदद से घेराबंदी कर 7 मार्च 2026 को आरोपी प्रेमलाल विश्वकर्मा (65) निवासी गोड़हा को गिरफ्तार कर लिया यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंहा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी राहुल सैयाम की निगरानी में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी और उनकी टीम ने की कार्रवाई में उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, एएसआई रमेश प्रसाद कोल, आरक्षक सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, मुकेश पाण्डेय और भैयालाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

तीसरी आंख का पहरा: अब AI से लैस ई-चेक गेट रोकेंगे अवैध खनन

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती का नया दौर शुरू हो...

Read out all

सकेती में कलेक्टर का सख्त एक्शन: हेचरी निर्माण में देरी पर नोटिस, शिविर में घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने एक ओर निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का...

Read out all

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all

चितरंगी में जवाबदेही की दस्तक समस्याओं पर सख्त रुख, समाधान की समय-सीमा तय:जगदीश गोमे

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की हालिया बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है...

Read out all

फर्जी डिग्री का खेल: सबस्टेशन बीछी में नौकरी, विभाग ने दबाया मामला — FIR तक नहीं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली (म.प्र.) चितरंगी तहसील अंतर्गत स्थित सबस्टेशन बीछी में एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से फर्जी ITI डिग्री...

Read out all