Share This

जिला कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देश पर होली पर्व के बाद जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जारी आदेश के तहत चितरंगी के उपखण्ड अधिकारी को देवसर उपखण्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि देवेंद्र कुमार द्विवेदी को चितरंगी का नया उपखण्ड अधिकारी नियुक्त किया गया है इसी क्रम में चितरंगी के तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह का स्थानांतरण देवसर तहसील में किया गया है वहीं बरगवां के तहसीलदार नागेश्वर पनिका को चितरंगी तहसील की नई जिम्मेदारी दी गई है नवपदस्थ दोनों अधिकारियों ने शनिवार 7 मार्च 2026 को अपने-अपने कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन कार्यों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली क्षेत्र में हुए इस प्रशासनिक परिवर्तन को लेकर चितरंगी क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीदें जागी हैं स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

घोटालों की गूंज के बीच नए डीईओ का पहला आदेश, स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला...

Read out all

प्रशासन की चौखट पर बेखौफ रेत माफिया, रेण नदी का सीना छलनी

Share ThisAman Singh Singrauli बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी में कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन...

Read out all

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all