Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली/चितरंगी।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में चितरंगी विकासखंड अंतर्गत बीछी गांव के एक ही परिवार के दो बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के सरस्वती ज्ञान मंदिर सीधी खुर्द में अध्ययनरत आशीष यादव ने कक्षा 5वीं में 85.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं दिव्यांशु यादव ने कक्षा 8वीं में 92.16 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।दोनों छात्रों की इस सफलता के पीछे परिवारजनों, विशेषकर चाचा सुभाष यादव एवं भोला यादव, तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है।परिजनों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बताया जाता है कि दोनों विद्यार्थी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रहे हैं और निरंतर परिश्रम व मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all

ऑपरेशन मुस्कान में नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नवानगर पुलिस को...

Read out all

तहसील कार्यालय देवसर पहुंचे कलेक्टर, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौल कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का औचक निरीक्षण किया।...

Read out all

देवसर के धनहा तालाब का बदलेगा स्वरूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण कर तालाब की वर्तमान स्थिति का...

Read out all

जेल से रची गई बैंक डकैती की साजिश: बिहार कनेक्शन उजागर, दो और गिरफ्तार

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली | वैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती की साजिश के मामले में...

Read out all

मनीष खत्री का तबादला, शियाज के एम को सिंगरौली की जिम्मेदारी

Share ThisAman Singh Singrauli मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा देर रात जारी तबादला सूची में सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर...

Read out all