Share This

Aman Singh Singrauli


सिंगरौली जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम लमसरई में भी जन चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम में थाना प्रभारी विद्या वारिध तिवारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं ग्रामीणों ने सुरक्षा, आपसी विवाद, अवैध गतिविधियों और स्थानीय व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं, जिन पर थाना प्रभारी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचाव तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस-जन सहयोग का प्रभावी माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all

मोरवा में ‘मौन’ पुलिसिंग बेलगाम माफिया बेबस जनता और नो-एंट्री में दौड़ते ‘यमदूत’

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 सिंगरौली की ऊर्जाधानी का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाला मोरवा इन दिनों कानून-व्यवस्था...

Read out all

मारपीट के आरोपों के बीच युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 चितरंगी (बरगवां)। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया में एक युवक की मौत के बाद मामला रहस्यमय...

Read out all

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all