Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती का नया दौर शुरू हो गया है। राज्य शासन के संशोधित नियम 2022 के लागू होते ही जिले के तीन प्रमुख मार्गों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मानव रहित ई-चेक गेट पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इन हाई-टेक व्यवस्थाओं के बाद बिना अनुमति खनिज परिवहन करना लगभग नामुमकिन होगा।जिला कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तेलाई (तहसील सिंगरौली), ग्राम निगरी (तहसील सरई) और खनहना बैरियर (तहसील दुधमनिया) में ये ई-चेक गेट स्थापित किए गए हैं, जहां 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।तकनीक करेगी सटीक निगरानीजिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि इन गेटों पर अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।हर खनिज वाहन पर अब RFID टैग अनिवार्य होगा, जो गेट से गुजरते ही वाहन की पूरी जानकारी सिस्टम में दर्ज करेगा।ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर) और वेरीफोकल कैमरे वाहन का नंबर और फोटो स्कैन करेंगे।सिस्टम खुद जांच करेगा कि वाहन में भरा खनिज ई-टीपी (e-Transit Pass) के अनुरूप है या नहीं। ओवरलोडिंग या गड़बड़ी पर तुरंत अलर्ट जारी होगा।उल्लंघन पर सख्त कार्रवाईनए सिस्टम के तहत नियम तोड़ने वालों के लिए अब बचना आसान नहीं होगा।अनियमितता पाए जाने पर ऑनलाइन जुर्माना तत्काल लगाया जाएगा।गंभीर मामलों में वाहन का पंजीयन निलंबित या निरस्त किया जा सकता है।जिला कलेक्टर को ऐसे वाहनों को राजसात (जब्त) करने के अधिकार दिए गए हैं।प्रशासन का कहना है कि इस पहल से खनिज परिवहन में पारदर्शिता आएगी और राजस्व की चोरी पर प्रभावी रोक लगेगी। अब “तीसरी आंख” की तरह काम करने वाले ये ई-चेक गेट जिले में 24×7 निगरानी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all