Share This

शहडोल/बिजहा: शहडोल जिले के ग्राम पंचायत बिजहा के अंतर्गत ग्राम भांगजीर में स्थित लेडार धार पर पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से मांग तेज कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा नंदू शर्मा, विधायक शरद जुगलाल कोल और सांसद राजेश मिश्रा से इस दिशा में शीघ्र पहल करने की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि लेडार धार पर पुलिया न होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि यहां पुलिया का निर्माण हो जाता है तो न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पूरे सोनांचल क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जनप्रतिनिधि उनकी इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

15 दिन से अधिक ठहरने वालों की थाने में देनी होगी सूचना, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Share Thisशहडोल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसामान्य के हित तथा जान-माल की सुरक्षा एवं लोक शांति को ध्यान में रखते...

Read out all

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

Share Thisशहडोल । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य...

Read out all