Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली जिले के विभिन्न राजस्व क्षेत्रों में नायब तहसीलदार के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है जानकारी के अनुसार चितरंगी तहसील अंतर्गत मोहरिया क्षेत्र में नायब तहसीलदार का पद काफी समय से खाली बताया जा रहा है वहीं दुधमनिया तहसील में भी नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से राजस्व कार्यों के संचालन में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी की अनुपस्थिति में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति प्रमाण पत्र सत्यापन तथा अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी हो रही है कई मामलों में आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी बार-बार तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं इससे ग्रामीणों का समय और आर्थिक संसाधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं बताया जा रहा है कि मोहरिया क्षेत्र के कई गांवों के लोग राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए चितरंगी तहसील मुख्यालय पर निर्भर हैं वहीं दुधमनिया क्षेत्र के ग्रामीणों को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अधिकारियों की कमी के कारण लंबित प्रकरणों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है राजस्व मामलों से जुड़े जानकारों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व प्रशासन की सुचारु व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है ऐसे में लंबे समय तक पद रिक्त रहने से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि आम लोगों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं फिलहाल लोगों की नजर जिला प्रशासन पर टिकी हुई है अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन सिंगरौली नगर तहसील सहित मोहरिया और दुधमनिया क्षेत्रों में रिक्त पड़े इन पदों पर कब तक पदस्थापना करता है और राजस्व व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all