Share This

अमन सिंह सिंगरौली

सिंगरौली जिले में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद नगर तहसील सिंगरौली की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं चर्चा है कि यहां एक ही अधिकारी पर दो-दो जिम्मेदारियों का भार है, जिससे राजस्व कार्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है जानकारी के अनुसार कचनी वृत्त की नायब तहसीलदार और बैढन वृत्त की तहसीलदार की जिम्मेदारी वर्तमान में सविता यादव निभा रही हैं नगर तहसील में यह व्यवस्था प्रभार के आधार पर संचालित हो रही है, जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई नायब तहसीलदार और तहसीलदार पदस्थ हैं ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नगर तहसील में पद खाली है तो क्या ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत नायब तहसीलदारों या तहसीलदारों को यहां पदस्थ किया जाएगा नगर क्षेत्र में राजस्व से जुड़े सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, रास्ता विवाद, प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचते हैं लेकिन एक ही अधिकारी के पास कई जिम्मेदारियां होने से कार्यों के समय पर निपटारे को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है इधर तहसीलदार सविता यादव के संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या उनका अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाएगा या वर्तमान व्यवस्था ही जारी रहेगी वहीं जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत मौहरिया क्षेत्र में भी नायब तहसीलदार का पद खाली बताया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व कार्य प्रभावित होने की बात सामने आ रही है अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन नगर तहसील सिंगरौली की इस स्थिति पर कब संज्ञान लेता है और क्या खाली पदों पर पदस्थापना कर प्रशासनिक व्यवस्था को संतुलित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all

मोरवा में ‘मौन’ पुलिसिंग बेलगाम माफिया बेबस जनता और नो-एंट्री में दौड़ते ‘यमदूत’

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 सिंगरौली की ऊर्जाधानी का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाला मोरवा इन दिनों कानून-व्यवस्था...

Read out all

मारपीट के आरोपों के बीच युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 चितरंगी (बरगवां)। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया में एक युवक की मौत के बाद मामला रहस्यमय...

Read out all

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all