Share This

अमन सिंह सिंगरौली

सिंगरौली। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान सिंगरौली जिले के धिरौली कोल ब्लॉक का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की मांग की। मांग अस्वीकार होने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि धिरौली कोल ब्लॉक परियोजना के लिए आठ गांवों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, जिससे कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उनका कहना था कि प्रभावित आदिवासी और ग्रामीण परिवारों को पूर्ण एवं न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिला है तथा वितरण प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुई हैं।सिंघार ने सदन में दावा किया कि पात्र हितग्राहियों की अनदेखी कर अपात्र लोगों को मुआवजा दिया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख रुपये से अधिक तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये का भुगतान किया गया। उन्होंने इसे मुआवजा वितरण की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह बताया।नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के नाम पर निजी कंपनी Adani Group को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि वास्तविक प्रभावितों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच विधानसभा की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से कराई जाए ताकि तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो सके।सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जब क्षेत्र का दौरा करने गया तो प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती और सभी प्रभावित परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक धिरौली कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।सरकार की ओर से स्पष्ट उत्तर न मिलने और JPC गठन की मांग अस्वीकार किए जाने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोधस्वरूप सदन से वाकआउट किया। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

MP में UCC का काउंटडाउन शुरू! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, तलाक और पारिवारिक कानूनों में खत्म होगा भेदभाव

जनता से मांगे सुझाव, रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अगुवाई में कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट बिल

Read out all

मां ने तीन बेटियों को पिलाया कीटनाशक, फिर खुद भी निगला जहर; पूरे गांव में मातम”

Share This मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के हिरवार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32...

Read out all

दतिया में उपचुनाव की आहट: कांग्रेस चला सकती है बड़ा दांव, अनुज बन सकते हैं नरोत्तम मिश्रा के मुकाबले चेहरा

Share Thisदतिया। दतिया विधानसभा सीट की राजनीति इन दिनों काफी गर्माई हुई है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द होने...

Read out all

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

Share Thisभोपाल/बस्तर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक...

Read out all

करोड़ों साल पुराने इतिहास को संजोए है घुघवा फॉसिल्स पार्क

Share Thisपत्थरों में बदल चुके पेड़ सुनाते हैं धरती के प्राचीन इतिहास की कहानी मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा ब्लॉक में...

Read out all

MP Board का ऐतिहासिक फैसला: अब ‘सप्लीमेंट्री’ का डर खत्म!

Share This ​भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने दशकों पुरानी परीक्षा प्रणाली को बदलते हुए छात्रों के हित में एक...

Read out all