Share This

सिंगरौली | अमन सिंह

सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामाजिक विज्ञान विषय की चयनित अभ्यर्थी सारिका जायसवाल ने विद्यालय के प्राचार्य पर ज्वाइनिंग कराने के एवज में ₹20 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

चयन के बाद भी नहीं मिली ज्वाइनिंग

शिकायत के अनुसार, ग्राम सैलवार निवासी सारिका जायसवाल का अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में स्कोर कार्ड के आधार पर चयन शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में हुआ था। अभ्यर्थी का कहना है कि वह 31 जुलाई 2026 को कार्यभार ग्रहण करने विद्यालय पहुंची, लेकिन विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर प्रसाद तिवारी ने उन्हें ज्वाइनिंग देने से मना कर दिया।

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ का आरोप

अभ्यर्थी का आरोप है कि काफी देर तक अनुरोध करने के बाद प्राचार्य ने कथित रूप से कहा कि ₹20 हजार देने पर ही ज्वाइनिंग कराई जाएगी। सारिका जायसवाल का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और इतनी राशि देने में असमर्थ हैं। इसके कारण उनकी नियुक्ति अब तक लंबित है, जिससे उनके भविष्य और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित अभ्यर्थी ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नियमानुसार तत्काल ज्वाइनिंग दिलाने तथा आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीर मानते हुए जिला कलेक्टर ने शिकायत की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य का पक्ष नहीं मिल सका

मामले में विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर प्रसाद तिवारी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। समाचार प्रकाशित किए जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया।


(नोट : यह समाचार शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के उपरांत ही होगी। संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all