Share This

ब्योहारी(शहडोल) I जिले के स्कूली छात्रों के व्यापक हित और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए जिले में ‘अपार आईडी’ कार्ड बनाने का महाअभियान तेजी से जारी है। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के मार्ग निर्देशन में छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। जून माह के प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी क्षेत्रों में ‘मेगा अपार डे’ का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में अगला भव्य जिला में ‘मेगा अपार डे’ आगामी 13 जून को आयोजित होने जा रहा है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की बड़ी पहल कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी छात्र इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहचान से वंचित न रहे। जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. मंगलानी और जिला परियोजना समन्वयक अमरनाथ सिंह ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक रिसोर्स केंद्र समन्वयक को जमीनी स्तर पर इसकी शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग के आदेश दिए हैं।

संकुल प्राचार्यों को निर्देश : हर सप्ताह लगाएं विशेष कैंप डीईओ आर.के. मंगलानी और डीपीसी अमरनाथ सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि सभी संकुल प्राचार्य अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में हर सप्ताह अनिवार्य रूप से ‘विशेष कैंप’ का आयोजन करें। इन शिविरों के माध्यम से छूटे हुए सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाएगी।

ब्योहारी विकासखंड अधिकारी श्री ब्रह्मानंद श्रीवास्तव ने बताया क्या है अपार आईडी और क्यों है जरूरी? यह केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, एक स्टूडेंट आईडी’ योजना का हिस्सा है, जो छात्र के जीवनभर काम आएगी। इसमें छात्र के खेलकूद, परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियां डिजिटल रूप से दर्ज रहेंगी।और स्कूल बदलने या कॉलेज एडमिशन के समय कागजी दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिक्षा विभाग ने सभी पालकों और छात्रों से अपील की है कि वे आगामी 13 जून (शनिवार) को अपने नजदीकी संकुल केंद्र या स्कूल में आयोजित होने वाले विशेष कैंप में पहुंचकर अपनी ‘अपार आईडी’ अनिवार्य रूप से बनवाएं।
बीआरसी मनोज केसरवानी का संदेश :“अपार आईडी केवल एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों के पूरे शैक्षणिक सफर का एक सुरक्षित डिजिटल लॉकर है। ब्योहारी विकासखंड का कोई भी पात्र छात्र इस सुविधा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी शिक्षक मिशन मोड में काम करें और अभिभावकों को इसके महत्व से अवगत कराएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

15 दिन से अधिक ठहरने वालों की थाने में देनी होगी सूचना, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Share Thisशहडोल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसामान्य के हित तथा जान-माल की सुरक्षा एवं लोक शांति को ध्यान में रखते...

Read out all

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

Share Thisशहडोल । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य...

Read out all