Share This

रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर ग्राम स्तर पर प्रशासन की पहल, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

रीवा। रीवा जिले की गुढ़ तहसील अंतर्गत दुआरी सर्किल की गौरा पंचायत में रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के निराकरण एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जन चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुधाकर सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

जन चौपाल के दौरान प्रशासनिक अमला ग्राम पंचायत गौरा पहुंचा, जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया। बताया गया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शाम लगभग 5 बजे गौरा पंचायत पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों, समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल, राजस्व, सड़क, आवास, पेंशन, प्रमाण-पत्र, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखी गईं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार आयोजित इस जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना, सामाजिक विश्वास को मजबूत करना तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुनकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जन चौपाल में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को आगामी दिनों में निराकृत करने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि कलेक्टर के निर्देशानुसार इस प्रकार की जन चौपालें विकासखंड स्तर के चयनित गांवों में लगातार आयोजित की जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सहायता उपलब्ध हो सके।

प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विकासखंड अथवा जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि अधिकारियों की उपस्थिति उनके गांव में ही सुनिश्चित हो और वे सहज रूप से अपनी समस्याओं का निराकरण प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

विंध्य का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा

Share ThisDCM राजेंद्र शुक्ल बोले- एयर कनेक्टिविटी से पर्यटन और उद्योग को मिलेंगे पंख। 10 महीने में रीवा को मिली 5 उड़ानें...

Read out all

कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्राम पंचायत गढ़ में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं मौके पर ही कराया लंबित भुगतान

Share This​जनपद सीईओ प्राची चौबे व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में कचरा प्रबंधन सड़क निर्माण और अवैध कब्जा हटाने के दिए कड़े...

Read out all

चंद घंटों में रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कोल हत्याकांड का खुलासा

Share This रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कोल की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में रीवा पुलिस को बड़ी सफलता...

Read out all

जर्जर सड़क से त्रस्त रौरा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर जनसुनवाई

Share Thisबरसात में गांव का संपर्क टूटने की कगार पर, एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे; सड़क निर्माण की...

Read out all

खुद बीमारी से जूझ रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर: गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आखिर कहां जाएं इलाज कराने?

Share Thisपूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के...

Read out all

मलमास मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाएं भगवान भरोसे? थाना प्रभारी से लेकर राजस्व अमले तक पर उठ रहे सवाल

Share This15 दिन में चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता पिछले 5 सालों में सबसे खराब व्यवस्था,नाबालिग विवाह भी… देवतालाब के ऐतिहासिक...

Read out all