Share This

Aman Singh Singrauli


चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने एक ओर निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का औचक निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया, वहीं दूसरी ओर जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की अनूठी पहल भी की करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से सीएसआर मद के तहत निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई उन्होंने पाया कि दो वर्ष पूर्व स्वीकृत यह कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ, जबकि अनुबंध में 12 माह की समय-सीमा निर्धारित थी। इस पर उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने देरी के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश देते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि हेचरी शुरू होने से स्व सहायता समूहों और पोल्ट्री फार्मों को उचित मूल्य पर चूजे उपलब्ध होंगे, जिससे जिले में पोल्ट्री उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
इसके बाद कलेक्टर जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने सीधे हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण कराया। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। नामांतरण, बंटवारा, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी और आधार कार्ड जैसी समस्याओं का समाधान किया गया कलेक्टर की पहल तब खास बन गई जब उन्होंने शिविर में नहीं पहुंच सके पात्र हितग्राहियों को शासकीय वाहनों के माध्यम से घर-घर से बुलवाकर योजनाओं का लाभ दिलाया। शिविर में जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया गया, वहीं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक निर्देश दिए गए खाद्य विभाग द्वारा अप्रैल माह का शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया गया, साथ ही मई और जून माह का अग्रिम वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी, सिकल सेल एनीमिया और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all

मोरवा में ‘मौन’ पुलिसिंग बेलगाम माफिया बेबस जनता और नो-एंट्री में दौड़ते ‘यमदूत’

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 सिंगरौली की ऊर्जाधानी का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाला मोरवा इन दिनों कानून-व्यवस्था...

Read out all

मारपीट के आरोपों के बीच युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 चितरंगी (बरगवां)। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया में एक युवक की मौत के बाद मामला रहस्यमय...

Read out all

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all