Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली थाना नवानगर क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी बस्ती में खेत में लगाए गए झटका तार में अवैधानिक तरीके से बिजली प्रवाहित करने के कारण एक 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका अंशिका उर्फ कल्पना कहार (12 वर्ष) निवासी अमलोरी बस्ती, टीएच फोर के पास, खेत के पास पहुंची थी, जहां झटका तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जांच के दौरान यह सामने आया कि अमलोरी बस्ती निवासी अमृत लाल साहू (32 वर्ष) ने अपने खेत में अवैध रूप से झटका तार में बिजली प्रवाहित कर रखी थी आरोपी को इस बात का पूरा ज्ञान था कि इस प्रकार करंट लगाने से किसी की जान जा सकती है, बावजूद इसके उसने लापरवाही बरती, जिससे यह हादसा हुआ मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 0055/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी का जिला चिकित्सालय बैढ़न में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा सीएसपी विन्ध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में की गई सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र यादव, आरक्षक सरोज कुशवाहा एवं आरक्षक विकास तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही संदेश:खेतों में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बंद व्यवस्था ठप तहसील में जनता त्रस्त चितरंगी मस्त ?

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी तहसील परिसर आज उस बदहाली की मिसाल बन चुका है, जहां व्यवस्था का दावा तो बड़ा है,...

Read out all

जन चौपाल में गूंजा जन संवाद लमसरई में थाना प्रभारी ने सुनीं समस्याएं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर...

Read out all

तीसरी आंख का पहरा: अब AI से लैस ई-चेक गेट रोकेंगे अवैध खनन

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती का नया दौर शुरू हो...

Read out all

सकेती में कलेक्टर का सख्त एक्शन: हेचरी निर्माण में देरी पर नोटिस, शिविर में घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने एक ओर निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का...

Read out all

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all