Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में किशोर पवन शाह की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार होना है, जिसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।बुधवार को किशोर का शव मिलने के बाद भड़की हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बाद हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मोरवा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती जिलों सीधी, मऊगंज, रीवा और सतना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। देर रात से ही विभिन्न वाहनों के माध्यम से पुलिस बल के आने का सिलसिला जारी रहा।पुलिस प्रशासन ने मोरवा सहित शहर के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। मोरवा, माड़ा, महिला थाना, अजाक थाना सहित अन्य थानों और चौकियों से भी पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा बाहरी जिलों से आए बल को मिलाकर सैकड़ों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।प्रशासन ने साईंनगर सर्किट हाउस, पुरानी बाजार, अंबेडकर नगर, गैस गोदाम क्षेत्र और चटका मुक्तिधाम जैसे स्थानों को संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। सभी जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही जिला अस्पताल बैढ़न, कलेक्ट्रेट कार्यालय और न्यायालय परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।गौरतलब है कि बुधवार को लापता किशोर का शव मिलने के बाद मोरवा थाने के सामने लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। देर रात साईं नगर कॉलोनी में भीड़ ने पंकज गुप्ता के अवैध अहाते और उसकी स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि गुरुवार सुबह से स्थिति नियंत्रण में दिखाई दे रही है, लेकिन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all